जीवन नई रवानी नई डगर पर है,
स्वपन सारे किराये घर पर है,
जो पूरे होंगे तो दुनिया को बहुत भायगे हम,
वार्ना किसी को हमारी खबर तक न है।।
अचानक नहीं चले हम नई डगर पर
बहुत सोचा है हमने फैसले में उतर कर
जो न हुआ असर हमारी रवानी का तुम पे
तो लौट आएंगे जहाँ से चले हैं वही पर।।
अभी तो शुरुवात है इस सफर की,
आगे क्या होगा न कोई खबर है इस हश्र की,
जो भी होगा मुझे तो मंजूर है,
अभी तो मुझे जरुरत है इस सफर में नये हमसफर की।।
शुरुवात की है सफर की तो राह तो लड़खड़ायेगी
जो मिलेगा अभी जिंदगी उसी मे गुजर जायेगी,
अभी मंजिल की दौड़ में है तो सह लेंगे
आगे हमारी कहानी हम नहीं सफलता बतायेगी।।
~अभय दीक्षित
#Motivational
#प्रेणास्पद
