जब तुम्हीं से सीखे प्यार करना


तो तुम्हें कैसे भूल जाएँ


तुमने सिखाया भोर है ये


हम साँझ कैसे समझ जाएँ


तुमने जीवन जीना सिखाया


तुमने हमें हमीं से मिलवाया


अभी अभी खुद से मिले ही हैं


अभी तुम्हें कैसे भूल जाएँ


अभी तो तुमसे ही तुम्हें जाना है


खुद से भी तो थोड़ा जान जाएँ


जब तुम्हीं से सीखा है जानना हमने


तो तुम्हें कैसे अनजान बनाएँ


~अभय दीक्षित