जब राहें हैं हमारी एक ही हैं
तो अलग-अलग चलना कैसा
जब साथी बिन तुम्हारे
भाता नहीं है सारा जमाना
तो दूर रहने का मतलब कैसा
जब राहें हैं हमारी एक ही हैं
तो अलग-अलग चलना कैसा
क्या बताएंगे हम उनको
जो इतने यत्न कर मिलवाते थे
जब हम एक हो ही रहें है
तो अब इस वक्त बिछड़ना कैसा
जब हम एक दूजे से मिले थे
जन्म-जन्म संग का वादा था
जब हम बिछड़ ही रहें है
तो उस वादे का मतलब कैसा
जब राहें हैं हमारी एक ही हैं
तो अलग-अलग चलना कैसा
जब सारा जमाना खपा था हम से
तब तुम्हारा साथ पाकर खुश थे हम
जब तुम ही अब रूठ चली हो
 तो जमाने भर साथ का मतलब कैसा
जब राहें हैं हमारी एक ही हैं
तो अलग-अलग चलना कैसा
जब मिलना ही बिछड़ने के लिए था
मिलना का ये दस्तूर जैसा
जब जख्म ही देने थे तो
तो फूल बनकर आने का दिखावा कैसा
जब साथ ही कुछ पल के लिए था
जिंदगी भर का वादा कैसा
जब राहें हैं हमारी एक ही हैं
तो अलग-अलग चलना कैसा।।
~अभय दीक्षित