तुझसे कहानी शुरू हो मेरी,
तुझसे से नया आयाम हो,
चाहता हूँ में ये देश की धरती,
तुझ पे हर क्षण कुर्बान हो।
सारा जीवन तेरे लिए,
और मौत भी तेरे नाम हो,
जब में भी में थक जाऊँ तो,
तेरी गोद में भी, 
मेरी माँ की गोद सा आराम हो।
चाहता हूँ में ये देश की धरती,
तुझ पे हर क्षण कुर्बान हो।
तेरी सेवा पूजा हो मेरी,
तेरी रक्षा कर्तव्य हो,
जो भी कुछ पाऊँ में,
बो भी तुझपर समर्पित हो।
जब में जाऊँ माँ यहाँ से,
तेरी गोद में मुझे तेरा अंतिम दर्शन हो,
जैसे में चला यहाँ से,
 ऐसे सौ लाल तेरी रक्षा में समर्पित हो।
चाहता हूँ में ये देश की धरती
तुझ पे हर क्षण कुर्बान हो।।
~अभय दीक्षित

सभी सैनिकों के लिए समर्पित
#Armyday
#realhero
#soilders
देश की धरती= माँ