यूँ हर किसी को अपना दोस्त ना कहिए
पहले दोस्ती लफ़्ज़ की गहराई तो समझिए
ख़ुशी का जश्न मानने तो आते है बहुत लोग
जो दुःख में बिन बुलाए आए उसे दोस्त कहिए
मिलें हो उम्र के किसी भी मोड़ पर
चले बाक़ी सफ़र साथ जो उसे दोस्त कहिए
जब घेरा हो ग़मों ने चारों तरफ़ से
ले आए वहाँ से बाहर जो उसे दोस्त कहिए
जब मन चाहता हो खुल कर बात करना किसी से
तब ध्यान जिसका सबसे पहले आए उसे दोस्त कहिए
जब हो सारी दुनिया ख़िलाफ़ आपके
उस वक्त भी साथ जो खड़ा हो उसे दोस्त कहिए
सही ग़लत की पहचान जो कराए
भटके हुए मन को दिशा जो दिखाए उसे दोस्त कहिए
अगर कोई ऐसा शख़्स है आपके पास
तो बड़े ख़ुशनसीब हैं आप
शौक़ से उसे अपना दोस्त कहिए।
आभा©️
https://www.youtube.com/embed/https://youtu.be/cjwrMpmIWPMhttps

