खुदा जाने तू कौन है और क्या है
यही सुन रहा हूँ कि तू मन्तशा है
जमाने की नजरों से खुद को बचा कर
तखय्युल में तेरा सरापा बसा कर
तेरा नाम कागज पे मैंने लिखा है
खुदा जाने तू कौन है और क्या है
दिले मुजतरिब को मैं कैसे मनाऊं
कहाँ ढूँढूँ तुझ को कहाँ पर मैं जाऊं
न तेरा पता है न मेरा पता है
खुदा जाने तू कौन है और क्या है
जमाने से मैं तो बहुत डर रहा हूँ
खुदा जाने कैसे सफ़र कर रहा हूँ
हैं तूफां बहुत और मुखालिफ़ हवा है
खुदा जाने तू कौन है और क्या है
~ रहमान काका
