ना कोई आकडे दिखायेंगे

ना होगी कोई जांच होगी

हम जो कहे वही सच

अब की बार लाजवाब सरकार

 

दुनियाभर में बज रहा हैं डंका

साहब ,क्या फर्क पड़ता हैं

सच हो या झूठ , महंगाई हो या लूट

चुप रहो कमबख़्तो तुम सिर्फ सुनना  


अरे भाई समझ में नहीं आता ?

कालाधन आया हैं , आतंकवाद ख़त्म 

विकास तो हो रहा हैं मानो या ना मानो

सत्तर सालसे अब तक जो नहीं हुवा  

 

कौन हैं झूठा , कौन हैं निकम्मा,कब तक रोवोगे भैया

 क्यों न नाचू मैं ताता थइया , मैं नहीं माखन खाया 

अपने घर में चोरी करके खूब मचाऊ शोर मेरी मर्जी ,

 फटा आकाश शिलाये कौनसा दर्जी , राष्ट्रवाद फर्जी  

 

कौन हैं कामचोर , कौन हैं बिलकुल निठल्ला

झूठ का बोलबाला , लग गई लंका जाने अनजाने में

किसकी गेंद किसका बल्ला ? हार- जीत तुही जाने

अरे भाई ! दुःख दर्द तो जनता को ही हैं झेलना

 

ना कोई दुश्मन घुसा हैं ना बिनाइलाज कोई मरा

ऑक्सीजन के बिना कोई मरा हैं ना नदी में बहा

सबकुछ चंगासा , अच्छे दिन भी आये मगर किसके ?

मैंने ही माखन खाया अब तो बोल मेरे भैय्या