वापस चलो रे आगे बहुत खतरा हैं
कुछ नहीं यार ये तो केवल मोहमाया
कुछ करो या ना करो बली का बकरा हैं
ऐसा कोई सगा नहीं जिसको उसने ठगा नहीं
हमसे तो जानवर अच्छा माना अक्ल उसको कम हैं
मगर वो न सगो का खून चूसता हैं ना खा जाता हैं
हम तो जहरीले बन चुके हैं अपनी ही कौम को खा रहे
पशु पक्षी पेड पौधों को , खनिज सम्पति को नष्ट कर रहे हैं
हमसे तो पालतू जानवर ईमानदार हैं बेहतर हैं
जिस मालिक का खाते हैं उन्ही को प्यार देते हैं
और हम स्वार्थी गटबदलू खूंखार रक्तपिपासु
मानवता का धर्म सबकुछ भूल चुके हैं कसम से
वापस चलो यार आगे बहुत हैं दिक्कते
फिर से मोगली बन जाते हैं जंगल में
हंसी खुसी जीवन बताते हैं उन सबके बिच
रहकर दोहराते हैं जीवो और जीने दो बड़ेप्यार सेैं
