सुना हैं अच्छे दिन आनेवाले हैं

हैरान गली परेशान रोड 

ट्यूबचन्द टायरचंद पंंक्चरवाले  

नुक्कड़ पे दुकान अपना भी हैं 


सुना हैं अच्छे दिन आनेवाले हैं

अच्छी लगती हैं वह सब बाते 

मन भर आता हैं सच में कसम से 

रहे भरोसे शान से तुम्हारे मोहनप्यारे 



सुना हैं अच्छे दिन आनेवाले हैं

महंगाई बेकारी उपरसे तोड़ दी 

कमर कोरोना महमारिने हमारी 

जिए भी तो कैसे आखिर सपनो के जाल में 



सुना हैं अच्छे दिन आनेवाले हैं

शिगूफा हैं या एक चुनावी जुमला 

नहीं पता पर आशा ही तो जिंदगी हैं 

ढंग के कपडे पढाई लिखाई दवाई 


दर दर ठोकरे खाना ना पड़े अब तो 

दो वक्त की रोटी को कोई ना तरसे 

रोजगार नौकरी हो सबको शादिया समयपर 

खुशहाल जिंदगी का सपना बस छोटासा सबका 


सुना हैं अच्छे दिन आनेवाले हैं 

सपनो में खोये रहते हैं अक्सर 

रेशन ख़तम गैस ख़तम अंदर से आवाज 

सपना और वास्तव विरोध सही जुमलों के शहर में