इधर - उधर की बातें न कर
काश ! ऐसा होता तो क्या होता ?
हाँ कर चाहे ना कर नहीं तो चल निकल
मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता तेरे आने जाने से
इधर - उधर की बातें न कर
नहीं चाहिए तेरी यादे न ही झूठे वादे
तेरा होना भी मेरे लिये न होने के बराबर
फिर किस बात का प्यार और अफ़सोस ?
इधर - उधर की बातें न कर
न कोई आस हैं तुज़से ,न भरोसा
तेरे सिर्फ खोकले वादे ,सपने सुहाने
तू तो हैं एक छलावा बेशक पहचाना
इधर - उधर की बातें न कर
बहुत हो चुकी तेरी नौटंकी
आखिर कब तक यह जादूगरी
गिरगिट की तरह यह रंगबाजी ?
इधर - उधर की बातें न कर
उठा बाड़बिस्तर चल निकल
यह कुछ नहीं मिलेगा तुझे
साथ , विश्वास ना कोई हमदर्दी
