मेरा नाम जोकर
खाता हूँ ठोकर दरबदर
रोता हूँ अंदर -अंदर
सबको हँसाता हूँ मगर
इतना आसान नहीं होता भाई
इसतरह खुद का मजाक बनाना
दुखभरी जिंदगी में तुम्हे हँसाते रहना
घुट घुटकर जीकर भी , सबकुछ खोकर भी
जिंदगी भी एक रंगमंच प्यारे
यहाँ कोई नहीं होता पूछनेवाला
लाइट , एक्शन होता हैं न मौका
हरतरह जिल्लत और धोका
दुसरो पे हँसना ताली बजाना
सबकुछ सही मगर कभी सोचा हैं
क्या हैं हमारी जिंदगी , क्यों हैं ऐसी ?
गम की दवा हैं जोकर फिर भी ठोकर जानेअनजाने में
