अब के बार ... सरकार
इस बार ऐसे जुमले छोड़ेंगे
किसी के बाप को भी पता न चले
बस कहते रहो धन्यवाद विष्वगुरुजी
नए पैकेट में पुराने जुमले
गुलामी करो ,भर पेट खावो
चाहे कुछ भी हो अंजाम बस
गुणगान गावो गोदी मीडियावालो
अब के बार ... सरकार
मत कहो रोजगार दो ,रोटी
कपडा मकान , शिक्षा
नहीं जरूरी स्वास्थ्यसेवाये
अब के बार ... सरकार
फिर एक बार और बार बार
फील गुड़, शायनिंग इण्डिया
डिजिटल इण्डिया से महासत्ता
अब के बार ... सरकार
डंका बज रहा हमारा दुनियाभर में
आएगा तो वही ,किडनी भी क्यों न
बेचनी पड़े जय अंधभक्तो की जय हो जनता की ,


