इस सफ़रनामे का बस तुम हो सहारा,
तकलीफ़ में इस दिल ने बस तुम्हें पुकारा,
उजड़े ख्वाबों को एक तुमने सवाँरा,
तुम्हीं बताओ कोई क्या हो सकता है तुम जितना प्यारा|
तुम आए तो इस मुसाफ़िर को मिला उसका किनारा,
खुदा मान तुम्हें अपने पलकों पर बसाया,
रोते दिल को बस एक तुम्हीं ने हंसाया,
तुम्हीं बताओ कोई क्या हो सकता है तुम जितना प्यारा|
तुम्हारे वास्ते इस जहाँ को हमने भुलाया,
साथी नहीं, तुम्हें अपना हमदम हमनवा बनाया,
एक तुम्हीं ने हमें मोहब्बत करना सिखाया,
तुम्हीं बताओ कोई क्या हो सकता है तुम जितना प्यारा|
