केसरिया   रंग   जगाता  है  मन   मे  उमंग

त्याग   बलिदान  और  शौर्य   ये बताता  है



चाँद के  जैसे  सफेद  बीच मे अशोक  चक्र 

ज्ञान  शांति  संयम का पाठ  ये सिखाता  है



रंग  हरा  आखिर में  धानी  की चुनर  ओढ़े

खुशहाली  प्रगति  का   रास्ता   दिखाता  है



आँख का ये तारा हर जन को है प्यारा देखो

खुले    आसमान   में     तिरंगा   लहराता है



??Aayu ??