रघुनंदन की पूरी हुई अब
बरसों से जो थी प्रतीक्षा
कुमकुम रोली मेहंदी चंदन
दीपक ढोलक है शहनाई
लहरों की खन- खन सी पायल
सरयू माता ने पहनाई
सीता माँ की पूरी हुई अब
बरसों से जो थी प्रतीक्षा
जिसने जीवन को जन्मा था
वो जीवन से फिर क्या चाहे
आओ चारो भ्राता भौजी
दूरी अपने घर से काहे
कौशल्या की पूरी हुई अब
बरसों से जो थी प्रतीक्षा
भोले शंकर दुर्गा मैंय्या
देखों सबकी आँखे नम है
देवों के धरती पर आने
की चाहत भी अब क्या कम है
हनुमन की भी पूरी हुई अब
बरसों से जो थी प्रतीक्षा
