तुमने फूल दिया था एक रोज़
फूल? गुलाब ?का
जिसे मैंने सबसे पहले अपने
बालों में सजाया
फिर मन ना माना तो उसे
गुलदस्ते में लगा दिया
फिर भी मन ना माना तो उसे
पानी से भरी काँच की बोतल में
रख दिया ,पर
ये जानकर की
एक दिन ये
मुरझा जाएगा
मैं उदास हो गई
और अंत में
मैंने उस फूल को अपनी
कविताओं से भरी डायरी में रख दिया
वो फूल अब सूख गया है
पर मेरी लिखी कविताओं में
तुम्हारे प्यार की
खुशबू
अब भी बरकरार है
?Aayu?