बिटिया मेरी लाडो रानी
गुड्डे गुड़ियों कि सी कहानी
जब सजती तो लगती दुल्हन
महक उठे बाबुल का आँगन
बिंदिया बिछिया कुमकुम कंगन
पायल के घुँघरू की खनखन
छोड़ देहरी कल को जानी
बाबुल की आँखों में पानी
बिटिया मेरी लाडो रानी
गुड्डे गुड़ियों की सी कहानी
थाल सजी फूलो की प्यारी
परी लगती बिटिया हमारी
ढोल झांझ शहनाई बजती
बिटिया की डोली भी सजती
कुमकुम चावल थाल सजानी
दूल्हे राजा की बारात आनी
साथ फेरो की रस्में निभानी
सात जनम तक कसमे निभानी
लक्ष्मी बन कर घर को सजाना
रिश्ते नातो को दिल से निभाना
विदा होकर तू घर को जानी
खुशियों की है दुनिया बसानी
बिटिया मेरी लाडो रानी
गुड्डे गुड़ियों की सी कहानी

