भले छुपा लो वक्ष में हे काली स्याह मेरे प्रात,

‎इस विरह में रह, बन काव्यों की चमकीली रात।

‎किंतु मत देना वरदान में भी बिन तुम्हारे प्रात

‎तुम से ही ब्याह जाऊं, ले तिमिर के फेरे सात।

‎प्रातः का पुष्प खिलेगा, तिमिर में आधीरात,

‎अविरत करेगी प्रकृति साज नयन खोल अकस्मात।

‎नीरव कक्ष में वात फिरेगा घुंघरू में बन नृत्यांग,

‎चंचल मेरी कविताएं गाएंगी लेकर सुर और राग।

~आस्था