स्वतंत्रता! तुम किस नाप की सिनाते हो?
रूह के विस्तार तक, या केवल जिस्म के लिबास तक?
लहू के धागों से है उसकी साहसी बुनाई,
और अश्रु के सागर से धैर्य नापती है, स्वतंत्रता।
तुम नाप लेकर बताओ, इन दोनों का हिसाब,
किस मूल्य पर उतरेगा उसका यह अनंत ऋण?
अपनी मौत पर न रोने वाले अपनों की एक खरोंच तक से डरते है, ये डर जीते न जीते, पर डर से वे जरूर जीत जाते हैं।
जिंदगी और मौत के बीच, साँसें बनकर बहती है स्वतंत्रता, हर रूह की तड़प बनकर, युगों-युगों तक रहेगी स्वतंत्रता।
