तुम अपना चयन सूझ–बूझकर करना,

क्योंकि किसी गलत व्यक्ति के साथ होना,

तुम्हे एक ढलती हुई शाम की तरह बना देगा।

ऐसी शाम जो बदलो के साये के पीछे से

चुपचाप ही अपने प्यार से हार जाती है,

जिसे अपने प्यार, समर्पण और निष्ठा के बदले

न ही तो प्यार मिलता है न आभार पातीं हैं।

वे शाम जो बदलो के काले साये में

ही कहीं सिमटकर अपना अस्तित्व मिटा देतीं हैं

और कहीं किसी को खबर भी नहीं रह जाती।

आस्था जैन