‎स्नेही का दुःख बाँट लूँ मैं, थाम कर उसका ललाट,

‎समेट लूँ इस पीर को, बन धैर्य का आँचल विराट!

‎सहती रही जो दुःख निरंतर, बिन किए कोई उपचार मैं,

‎रोई न जो निज घाव पर, पलकें टिका एक बार मैं!

‎आज अनचाहा वही क्रंदन, पर-नयन का ढोना पड़ेगा,

‎एक सरिता का प्रवाह, निज महासिंधु में खोना पड़ेगा!

‎जैसे नख छूता मात्र अंग को, पर त्वचा से लिपटा नहीं,

‎रहूँगी संग कुछ ऐसे कि वियोग का कोई अवसाद न हो!

‎अब नख-सा मेरा हृदय, औरों के हित कुछ यूँ ढलेगा—

‎कि अंत में होना है दूर जितना, उतना ही पहले मिलेगा!

‎