मैं पीर-पराई कर आई, अब स्वयं पे विश्वास नहीं,
घोर-व्यथा लांघने वाले, साहस का अब साज नहीं!
अविरल अश्रु-धारा से, रिक्त प्रपातों को भरा,
लहू स्याह कर सकती थी, पर क्रोधताप में बह आई!
अनकही शब्दों की गुत्थी में, मौन विसर्जित कर आई,
महाताप का तपस्या-रूप, बिन अंजलि भस्मित कर आई!
मैं नयन-कटोरे ले आई, जग-सम्मुख पीर बहा आई,
जिस हृदय-कोश में गौरव था, कौड़ी-मोल बेच आई!
खंडित-टुकड़ों को भूखे, गिद्धों के आगे रख आई,
ज़ख़्मों की नुमाइश करके, करुणा की भीख ले आई!
