दीपकों की आहुति में जल रहे है प्रण कई
नव वर्ष की नव उमंगे, नव आस्था के चिन्ह कई
लौटकर कब आओगे वे पूछते है क्षण कई
नीर से छलकर के ज्वाला जलती है घृत में कहीं
जगमगाते अंगनों में तड़पड़ाती भूख भी
आपुल हृदय से मनाते एक दीप से वे जिंदगी
बुझी लॉ की चौखटे कई, कई मांगों से सिंदूर है
जलते प्रण के प्राणों में कुछ प्राण प्रण पर मृत हुए
उन प्राणों को अर्पित है श्रद्धा, दीपक सुमन अर्पण किए
