चाहें दुःख के बादल छाॅं जाएं कभी।
या हों परेशानियों की बरसात।।
चाहें तानों के फूल खिल जाए कभी l
या हों तकलीफों की बौछार।।
जिंदगी से हारना ना तू।
दिखा करके कुछ कमाल ।।
बस चलते चल चलते चल।
एक दिन अवश्य मिलेंगे तुझे सुख के पल।।
ना है तुझे किसिका सहरा।
जैसे अकेला सा कोई चमकता सितारा।।
चाहें लोगों के कटु शब्दों के जले ज्वाला ।
शीतल रखा कर अपनी कंठ माला।।
बकरियों के समूह से तू बच कर चल।
दिखा बन कर एक अव्वल परिमल।।
बस चलते चल चलते चल।
एक दिन अवश्य मिलेंगे तुझे सुख के पल।।
आंखों से आंसू ना निकालना कभी।
यह तेरी शक्ति हैं सबसे बड़ी।।
दुर्बल बन कर ना जीना कभी।
यह तेरी कमज़ोरी हैं आगे खड़ी।।
विश्वास रखना खुद पर चाहें हों जाए कभी असफल।
बर्फ पिघल कर भी प्यास बुझाता हैं सबकी दे कर जल।।
बस चलते चल चलते चल।
एक दिन अवश्य मिलेंगे तुझे सुख के पल।।

