सुन ना मां's image
517K

सुन ना मां

कहनी थी शायद से मुझे तुमसे कई सारी बात

रह गयी शायद आज सारी मेरे साथ


कल तक जो तू थी मेरे साथ

आज क्यों है घर में सिर्फ तेरे धुंधले से एहसास


एक कॉल जो रोज हाल पूछने आता था

मेरी बेपरवाही में मुझे जोर की डांट लगाता था

आज उसका नंबर फ़ोन पे देख

वक्त बस थम सा जाता है


सुन ना मां तेरी गोद में फिर सर रख कर

सोने का जी चाहता है


दिल ज़ोर ज़ोर से बस रोना चाहता है<

Read More! Earn More! Learn More!