आस पास के माहौल में रह कर
जब यह जानने लगो के वो बस छलावा है
चेहरों के पीछे चेहरा छिपाया है
अपने नहीं अपनों का साया है
साया कुछ भी नहीं बस एक अंधेरा है
अंधेरे में बस डर रहता है
डर में रहता है जीवन
और वो जीवन फिर भटका सा होता है
गलियों में बाज़ारों में भरी महफ़िल में चौबारों में।
समाज से गायब ढूंढों तो जा कर मिलता है बंजारों में,
जीवन की यही बेला है जीवन हमेशा अकेला है।
जब होता बंजारों में, होता उसके भीतर एक मेला है
जो आए फिर समाजों में कुछ भी नहीं भीतर,
बस एक ढेला है भीतर बस एक ढेला है।

