इस शहर मे मुझे सब लोग अनजान से क्यूँ दिखते हैं,
मैंने कभी पूछा भी नही अक्सर परेशान से क्यूँ दिखते हैं,
देख कर भी कभी मुझे शायद इस शहर ने नही देखा,
इतनी चहल-पहल है फिर भी ये बेजान से क्यूँ दिखते हैं
इतनी दौड़-भाग है पर सब अधूरे अरमान से क्यूँ दिखते हैं
इतने शोर में भी मुझे ये बेजुबान से क्यूँ दिखते हैं
चाही तो होगी ही खुशी बादलों से घिरे आसमान से क्यूँ दिखते हैं
माँगा तो होगा ही चैनों शुकूं अपने ही घर मे सब मेहमान से क्यूँ दिखते हैं!