हमसे खुद को बचाओ, ये किसने कहा ? नज़रें हमसे चुराओ, ये किसने कहा ? बारिशों के इरादे गर खतरनाक़ हों, तो पतंगें उड़ाओ, ये किसने कहा ? माना तुम हो हसीं और तुम हो जवाँ, नुमाइशें तुम लगाओ, ये किसने कहा ? प्यार तुमको भी है, ये ना हमके ख़बर ! प्यार करके छुपाओ, ये किसने कहा ? रात काली है तो काली रहने ही दो, बत्तियों को जलाओ, ये किसने कहा ? गर तुम्हारे मक़ानों में लहरें उठें, दूसरों को डुबाओ, ये किसने कहा ? तेरे दिल की हँसी मेरे दिल में छुपी, रह रहें हम जुदा, ये किसने कहा ? ख्वाहिशों से भी ज़्यादा मिल रहा आज-कल, मुफ़्लिसी में हूँ ज़िन्दा, ये किसने कहा ? आग तुमको लगी हो अगर दिल में तो, दिल किसी का जलाओ, ये किसने कहा ? हमने की थी वफा पर सिला यूँ मिला, प्यार हमको मिला, ये किसने कहा ? इज़्तिराब मिल रहा इश्क़ में हमको सिर्फ, प्यार में है क़रार, ये किसने कहा ? तेरे इश्क़ में "आशिक" अजब हाल है, चैन से हम हैं ज़िन्दा, ये किसने कहा ?