ज़रा क़रीब वो आयें तो ज़रा बात बने

नज़रें वो हमसे मिलायें तो ज़रा बात बने


हवाएँ शोख़ जो चलती है सर्द रातों में,

हवा से पहले वो आयें तो ज़रा बात बने |


आस हम लगाये बैठे जिस राह में उनकी,

उसी रस्ते से वो जायें तो ज़रा बात बने |


नक़ाबपोश जो चेहरा आता है ख़्यालों में,

वो बेनक़ाब हो जाये तो ज़रा बात बने |


सफ़ीना डूब गया मेरा तो कोई ग़म ही नहीं !

मेरे कब्र पे ही वो आयें तो ज़रा बात बने |


उनके हुस्न की तारीफ़ क्या करे “आशिक”

रुख़ से पर्दा हटायें तो ज़रा बात बने |