रावण अभी भी ज़िन्दा है
*_______________________*
रामजी हम बहुत शर्मिंदा हैं
रावण अभी भी ज़िन्दा है
नफरते तो रहे हैं बाँट कई,
प्यार जो बाँटे वो चुनिंदा हैं |
हर एक मानव को है मानव से द्वेष,
कैसे कह दें मानवता ज़िंदा है ?
जो ना माने हेैं राम कह जो गये,
ऐसा ना करना ईश्वरनिंदा है |
नफ़रतों के दीये बुझा दो सभी,
हम सब यहाँ क़ारिंदा हैं |
सच है "आशिक" जो तू सोच रहा,
ग़ौर से देखो दुनिया उम्दा है |


