मुसीबतों से जब कि घिरा था मैं

तुझपे ही आ कर रुका था मैं


वो पहली गुफ़्तगू इत्तेफ़ाकन नहीं थी !

तक़दीर थी, तभी तुझसे मिला था मैं ।


मुद्दतों से था गुमनामी के साये में दफ़न !

तूने तराशा, वो खज़ाना था मैं ।


आ के रौशनी अपनी दे दी मुझको !

गमों की आंधियों से बुझा था मैं ।


तू आई ज़िंदगी में धड़कन बन कर !

दिल हो कर दिल से जुदा था मैं ।


सिल दिया “आशिक़” को अत्फ़ के धागे से !

बरसों से इक पैरहन शिकस्ता था मैं ।


© आशिक़ बनारसी