करने जब उनकी तरफ़ नज़र आते हैं

हर नज़र से वोह अलग नज़र आते हैं


उनकी ज़ुल्फ़ों से कुछ यूं होती हैं बारिशें!

भीगे-भीगे सभी मंज़र नज़र आते हैं ।


निगाहों से नज़र-ए-इनायत जब हैं वोह करते!

कसम से मुझे दो खंजर नज़र आते हैं ।


सुर्ख़-रु रहते, हैं हर पल चमकते!

आरिज़ उनके इस तरह नज़र आते हैं ।


पंखुड़ियों जैसे हैं रहते भीगे!

लबों पे आब-ए-ज़र नज़र आते हैं ।


क्या कहे “आशिक़” अब इसके आगे!

चांदनी मे वोह रश्क़-ए-क़मर नज़र आते हैं ।