करने जब उनकी तरफ़ नज़र आते हैं
हर नज़र से वोह अलग नज़र आते हैं
उनकी ज़ुल्फ़ों से कुछ यूं होती हैं बारिशें!
भीगे-भीगे सभी मंज़र नज़र आते हैं ।
निगाहों से नज़र-ए-इनायत जब हैं वोह करते!
कसम से मुझे दो खंजर नज़र आते हैं ।
सुर्ख़-रु रहते, हैं हर पल चमकते!
आरिज़ उनके इस तरह नज़र आते हैं ।
पंखुड़ियों जैसे हैं रहते भीगे!
लबों पे आब-ए-ज़र नज़र आते हैं ।
लिख नहीं सकता “आशिक़” इसके आगे!
चांदनी में वोह रश्क़-ए-क़मर नज़र आते हैं ।

