अब ना हमको माल-ओ-ज़र चाहिये

अब फक़त उनकी इक नज़र चाहिये


इक चाहत है क़ल्ब में जीने की,

होनी पूरी वो ही कसर चाहिये |


हर्फ-ए-तमन्ना हों सच या ना हों,

जो मिले वो उम्र भर चाहिये |


साक़ी ऐसा मिले जो कि पीता ना हो,

जाम भर कर हमें रात भर चाहिये |


मिलना राहों में हमसे यूँ होता नहीं,

मुक़म्मल उनके संग इक सफर चाहिये |


अब क्या "आशिक" जीये बिन जीये उनके बिन !

जीने को ज़िन्दगी, हमसफर चाहिये |