हमसे खुद को बचाओ, ये किसने कहा ?
नज़रें हमसे चुराओ, ये किसने कहा ?
बारिशों के इरादे गर खतरनाक़ हों !
तो पतंगें उड़ाओ, ये किसने कहा ?
माना तुम हो हसीं और तुम हो जवाँ !
नुमाइशें तुम लगाओ, ये किसने कहा ?
प्यार तुमको भी है, ये ना हमको ख़बर !
प्यार करके छुपाओ, ये किसने कहा ?
रात काली है तो काली रहने ही दो !
बत्तियों को जलाओ, ये किसने कहा ?
तेरे दिल की हँसी मेरे दिल में छुपी,
रह रहें हम जुदा, ये किसने कहा ?
आग तुमको लगी हो अगर दिल में तो,
दिल किसी का जलाओ, ये किसने कहा ?
हमने की थी वफा पर सिला यूँ मिला,
प्यार हमको मिला, ये किसने कहा ?
इज़्तिराब मिल रहा इश्क़ में हमको सिर्फ !
प्यार में है क़रार, ये किसने कहा ?
तेरे इश्क़ में "आशिक" अजब हाल है,
चैन से हम हैं ज़िन्दा, ये किसने कहा ?


