ग़ौर करके यूँ हमने देखा है
प्यार करने की ना कोई रेखा है
वोह तो आते हैं सिर्फ ख्वाबों में,
दिन में ना उनको हमने देखा है |
तसव्वुर जब भी आता है उनका,
उनकी नज़रों से खुद को देखा है |
चोला यूँ पहन के शराफ़त का,
लोगों को क़त्ल करते देखा है |
चेहरे के पीछे होते चेहरे कई,
चेहरों को यूँ बदलते देखा है |
उनकी तारीफ़ क्या लिखे “आशिक” !
रुख़ से ना पर्दा हटते देखा है |
