प्रेम हमारा कुछ ऐसा


प्रेम हमारा कुछ ऐसा है कि,

हम आपको भूल ही न पाते।

जहाँ कहीं भी जाते,

घूम फिर कर, आप ही तक वापस आ जाते।


घुप्प अंधेरे में तारे आपकी आस दे जाते,

नहीं तो हमें तो पता ही न था कि, बिना आपके

हम ये रात कैसे गुजारते।


न जगते, न सोते, हैरान ही हम होते,

राहों को खोजते पर

आप हमें न मिलते।


बताएं क्या आपको

क्या हाल है हमारा।

चल चल करके, बेहाल है हमारा।


प्रेम ऐसा कि, सारे संताप झेल जाएं,

इस आस में कि, कभी आप मिल जाएं।