आजादी और विचलित मन


प्राकृतिक घटनाएं, मुझे विचलित क्यों कर जाती हैं।

क्यों वो मेरे मन को, अस्त व्यस्त कर देती हैं।


क्यों उनको वो मेरा शांत मन, पसंद नहीं ही आता है?

डिगे हुए मन से उनका, बोलो, कौनसा वो नाता है?


क्यों उनको स्थिरता नहीं ही, सुहाता है?

टुकड़ों में मुझे बांट देना, क्यों उनको भाता है?


और तो और कहती हैं, वो मेरी ही माता हैं।


क्या भूल हुई, मुझसे मां कि, मैं आपको समझ नहीं ही पाती हूं?

हे मां! ज्ञान दीजिए मुझको, मैं और बेहतर हो जाती हूं।


आजादी अब लक्ष्य कर लिया, छोड़ नहीं ही पाती हूं।

आज्ञा दें, मुझको मां, अब तो मैं जाती हूं।


प्रियवर! बिना समय, मैं व्यतीत नहीं कर पातीं हूं।

आज्ञा दें, मुझको मां, अब तो मैं जाती हूं।