समंदर हूँ मैं, बूँद भी हूँ,

तुम्हीं में हूँ तुमसे दूर भी हूँ।


मैं तो तुम्हारे हर एहसास में शामिल हूँ

मुश्किलें हो या खामिया,

तुम्हारी हर रज़ा में शामिल हूँ।

क्यों सोचती हो यूं अकेला छोड़ दूंगा तुम्हें ?

अरे पगली,

तुम्हारे भीतर और बाहर,

हर अंदाज़ में, मैं ही मैं शामिल हूँ।