लड़ता हूँ हर रोज़ ज़िन्दगी की कश्मकश से
कई दफा नाकामयाबी पर अपनी मुस्कुराता भी हूँ,
आसान नहीं यह सफर ,चुनौतियों से लबरेज है
आँधियों से दो-दो हाथ कर खुद को आज़माता भी हूँ,
हौंसला पस्त होने लगता जब मुसलसल कोशिशों से
खामोशियों की महफ़िल में अक्सर गुनगुनाता भी हूँ,
मुश्किलें तो आती-जाती रहेंगी यूँ ही उम्र भर 'अवनि'
पर ज़िन्दगी से मैं शिद्दत से वफादारी निभाता भी हूँ!
©आकांक्षा दुबे 'अवनि'
