मैं ही काबिल दोस्त मेरा
खुद ही खुद का हमसफ़र हूँ,
तन्हाइयों में सर भी अपना
अपने काँधे रख बहा हूँ,
चाह नहीं कि कोई अश्क पी ले
न आरज़ू दोस्ती की है,
ज़माने ने सब क़त्ल कर दिये
ज़ज़्बात मर कर रो पड़े हैं,
कश्तियाँ जब थी मुश्किलों में
पतवार अकेले ढो रहा था,
साहिल पे आया तो काफिला था
'अवनि' शोहरत में सब इर्द-गिर्द थे !
~आकांक्षा दुबे 'अवनि'
