युद्ध कोई समझौता नहीं है
यह एक विनाशकारी विध्वंश हैं
जो पल भर में तबाही मचा देती हैं
मिनटों में ,
कितने निर्दोष लोग और बेजुबान आ जाते है लपेटे में,
खो बैठते है बच्चे अपने माता पिता को पल भर में,
हो बैठते है पल भर में अनाथ,
कितने ही सैनिक अपनी जान न्यौछावर कर देते है
मिनटों में,
दो वक़्त के खाने को मोहताज हो जाते मासूम लोग,
न कुछ समझ आता, न कुछ दिखाई देता,
दिखता तो सिर्फ चारों तरफ खून, बर्बादी, बेबसी,
युद्ध कोई समझौता नहीं,
यह एक विनाशकारी विध्वंश है।

रचयिता: आकांक्षा गुप्ता