मैं हूँ सबका दुलारा,
मैंने दुनिया को सवाँरा
क्योंकि मैं हूँ आपका अपना
स्मार्ट फ़ोन,

एक डायल से आपस में बातें
हो जातीं,
घड़ी पहनने की भी नहीं है
जरूरत क्योंकि डिजिटल वाच
है मेरे अन्दर,
अलार्म क्लॉक भी मौजूद
मेरे में,
बच्चों को गेम खिलाना भी
मेरी खूबी,
आज मैं इतना फेमस
बच्चों नौजवानों और
बूढ़ों तक को है मेरी जरूरत

_रचयिता: आकांक्षा गुप्ता_