शिक्षक दिवस 


शिक्षा की मिसाल होते है शिक्षक 

हम सबको उभारने में बेमिसाल होते हैं शिक्षक 

कदम कदम पर साथ निभाते है शिक्षक 

शिक्षा की पहली सीढ़ी को पार करना सिखाते हैं शिक्षक 

शिक्षा के क्षेत्र में आए कोई भी आंधी तूफान 

वहां से उभार लाते है शिक्षक 

सूरज की एक खूबसूरत किरण होते है शिक्षक 

समय समय पर सही रास्ता दिखाते हैं शिक्षक 

हर पद हर डगर पर साथ रहते है शिक्षक 

थोड़ा कड़वा बोलकर हमे मंजिल तक पहुँचा जाते हैं शिक्षक 

असल में शिक्षा का मार्गदर्शन दिखाते है शिक्षक 


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता