साड़ी भारतीय संस्कृति की पहचान


साड़ी भारतीय संस्कृति की आन बान शान है,

साड़ी नारीत्व की शालीनता है,

साड़ी रंग बिरंगी सुंदरता का आकर्षण है,

साड़ी परंपरा है,

साड़ी नारी की शक्ति है, गर्व का प्रतीक है,

साड़ी खूबसूरती का संगम है,

साड़ी भारतीय शादी की पहचान है,

साड़ी पहनना भी एक कला है, परन्तु,

आज की भागदौड़ में साड़ी की पहचान लुप्त हो रही है,

आज जींस, टॉप, गाउन पर सिमट गया जमाना,

साड़ी मानो अपना आस्तित्व खोज रही हो,

साड़ी की पहचान बरकरार रखना नारियों का कर्तव्य है।


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता