*सरहद पर खड़ा है जवान*
जिस शख्स के, तन, मन और जुबा पर
रहता तिरंगे का मान
वो शख्स है हमारे देश का रखवाला,
जो सरहद पर खड़ा है जवान |
दुश्मन न आंख उठा पाए,
एक कदम भी आगे न बढ़ पाए,
जो कोई कोशिश करे भी हमारे देश की तरफ आंख उठाने की,
जान न्योछावर कर देता,
हम सबका रखवाला है,
जो सरहद पर खड़ा है जवान |
किसी की माँ की आँखो का तारा है वो,
किसी के माथे के सिन्दूर की शान है वो,
फिर वो सबसे ऊपर भारत माता का बेटा है वो,
हम सबका रखवाला
जो सरहद पर खड़ा है जवान |
रचयिता
: आकांक्षा गुप्ता

