समय


समय ज़िंदगी का एक अनमोल रत्न

जिसके आगे कोई टिक न सका,

चाहे कोई कितना ही बड़ा विद्वान

यह अपने आप में ही सबसे बड़ा

बलवान,


समय न रुका है और न ही रुकेगा,

समय के निकल जाने पर पछतावे

के सिवा कुछ हाथ न लग सकेगा,

समय की सही परख कर उसे

थाम लो,

शायद यही ज़िंदगी की असली

पहचान,

_रचयिता: आकांक्षा गुप्ता_