रोजमर्रा के कामों में उलझी एक ग्रहणी ,
दिन का उजाला होने से पहले उठ जाती एक ग्रहणी,
एक तरफ चाय बनाती, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल टिफिन
तैयार वो करती,
घर के हर कोने से आती
आवाज़ पर दौड़ी चली आती मिनटों में,
अस्त - व्यस्त पड़े घर को व्यवस्थित वो करती,
हर किसी की फर्माइश पर पसंदीदा खाना वो बनाती,
बिना छुट्टी के ,बिना रुके, बिना थके, काम वो करती,
अपने दर्द को छुपाकर मंद मंद मुस्कुराती ,
रोजमर्रा के कामों मे उलझी एक ग्रहणी,
रचयिता: आकांक्षा गुप्ता