फूल
फूल फूल तुम हो कितने सुंदर
कितने प्यारे ,कितने न्यारे
तुम्हारी मुस्कान है कितनी प्यारी,
तुम्हारी मुस्कान ने महकाया यह संसार ,
तितली आती, भंवरे आते सबको अपने पास बुलाते
अपनी मुस्कान से सबको लुभाते,
हमें भी सिखा दो इस मुस्कान से सबको लुभाना,
हमें भी बता दो अपनी सजगता की सुंदरता !
रचयिता:- आकांक्षा गुप्ता

