पति-पत्नी का रिश्ता*
पति-पत्नी का रिश्ता
होता अटूट
जिसमें प्यार, विश्वास, सम्मान
से लेकर, त्याग की
भावना हो अटूट,
जो आपस में कमियाँ
निकालने की बजाय हर
फैसले का सम्मान करे,
यही एक रिश्ता है खास,
जो जन्म से नहीं होता
साथ, फिर भी अंत तक
रहता, साथ ।
_रचयिता: आकांक्षा गुप्ता_

